कर्मचारी कांग्रेस ने किया डीन का स्वागत

May 26 2024

ग्वालियर। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा शा गजराजा चिकित्सा महाविद्यालय के नवनियुक्त अधिष्ठाता डॉ आरके एस धाकड़ से भेंट कर स्वागत किया। 
कर्मचारी कांग्रेस के उप प्रांताध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी एवं जिला अध्यक्ष शिवकुमार द्विवेदी ने नवनियुक्त डीन डॉ आरके एस धाकड़ से कर्मचारियों एवं डॉक्टरों की समस्याओं को हल करने का अनुरोध किया गया। एवं डीन बनाये जाने पर बधाई दी गई। डीन से भेंट करने वालों में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय सचिव केके अवस्थी, जिला सचिव सुनील पटेरिया, डॉ सेवाराम शर्मा, बृजेश शर्मा, रामभरोसी शर्मा, राकेश मिश्रा, ईश्वर लाल शुक्ला, अवधेश शर्मा, भगवत शर्मा, धर्मवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।