वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान का स्नेह सम्मेलन आयोजित

May 26 2024

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान का स्नेह सम्मेलन सहयोग साधना परिवार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के व्यवस्थापक विजय वाधवानी एवं प्राचार्या अनीता वाधवानी मौजूद रहीं। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने की।
इस मौके पर डेड बॉडी फ्रीजर के संचालक महेन्द्र खुराना एवं सिविल हॉस्पिटल हजीरा ग्वालियर में प्रति रविवार को पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम के संयोजक जोसफ अलेजेंडर, प्रभारी रमेश पटेल को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजपाल खुराना, व्यवस्थापक डॉ.मुकेश जैन ने किया। संचालन संस्था के महामंत्री एमके जैन ने व आभार हजीरा डे केयर के मंत्री कमल पटेल ने किया। इस मौके पर योग गुरु तेजभान दौलतानी, डॉ. अशोक मसंद, प्रीति राय, वेद खुराना, हरेंद्र सिंह जादौन, टीएन सक्सेना, डॉ.रामबाबू गोयल, कमल पटेल, हरी सिंह नरवरिया, गोपाल सिंह कुशवाह, अशोक कुमार गुप्ता, नवरत्न अतरौलिया, मनमोहन पाठक, रवि अग्रवाल, ओमप्रकाश नामदेव गौरव खुराना आदि उपस्थित रहे।