संत आशाराम आश्रम के पदाधिकारियों ने राजमाता को दी श्रद्धांजलि

May 26 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर की श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ, बाल संस्कार मंडल के आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने जय विलास परिसर पहुंच कर राजमाता माधवी राजे सिंधिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
साथ ही हाल में भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा के भ्राता सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा और मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दुबे को भी सामूहिक श्रद्धांजलि सभी साधक भक्तों द्वारा आश्रम में दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज, डीके शर्मा, अखिलेश शर्मा, बलबीर सिंह परमार, डॉ. सीबी शर्मा, रामू रामानी,  संजीव जाट, हिमांशु नागपाल, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, सलोनी, पूजा इत्यादि विशेष रूप से शामिल रहे। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।