सेवा भारती ने मनाई संस्थापक विष्णु कुमार की जयंती

May 26 2024

ग्वालियर। सेवा भारती के संस्थापक स्व. विष्णु कुमार की जयंती के अवसर पर कस्तूरबा न्यास भवन परिसर में सेवा भारती की बस्तियों से उपस्थित दीदियों, पदाधिकारी एवं निरुपम निवासकर, नवल शुक्ला, कैलाश कुशवाह, डॉ सुरेंद्र प्रधान, डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, विमल कुमार आर्य तथा  कार्यकर्ताओं ने स्व. विष्णु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्व. विष्णु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए नवल शुक्ल ने उपस्थित बंधुओं को उनके बारे में बताया और उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में सेवा भारती का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके द्वारा संस्थापित, संचालित विभिन्न प्रकल्पों को उनकी भावनाओं के अनुरूप बहुत आगे तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर आसपास की बस्तियों की जनता के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी कस्तूरबा भवन न्यास परिसर में हुआ।