सुबह 11:30 बजे पारा 43 के पार,सडक़ें सूनी

May 26 2024

ग्वालियर। नौतपा के पहले दिन पिछले तीन सालों का रिकार्ड टूट गया था। पारा 43.9 डिग्री पर जा पहुंचा, तो नौतपा के दूसरे दिन रविवार को तेज गर्मी से शुरुआत हुई है। सुबह 8.30 बजे ही तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और 11.30 बजे 43 डिग्री क्रॉस कर गया है। सुबह से ही चली लू ने अहसास कराया कि पारा इससे भी ज्यादा जाएगा है। इस कारण दोपहर में शहर की सडक़ें सूनी रही। 
साल 2024 में नौतपा के पहले दिन रिकॉर्ड तोडने के बाद दूसरे दिन भी आसमान आग उगल रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तापमान में वृद्धि होगी, क्योंकि वर्तमान में नमी की मात्रा कम है और राजस्थान से गर्म हवा आ रही है। 
रविवार को सुबह से ही सूरज अपनी तपन तेजी के साथ धरती पर फैला रहा है। सुबह से ही गर्म हवा के थपड़े जैसे लग रहे थे। रविवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह 8:30 बजे दिन का पारा 37.6 डिग्री को पार कर चुका है। सुबह 11.30 बजे तक तापमान 43 डिग्री के पार चला गया है। व दोपहर में पारा 46 डिग्री पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 15 डिग्री सेल्सियस का अंदर रह गया। 
3 साल में 40 के पार नहीं गया पारा
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि नौतपा के पहले दिन 25 मई को साल 2021 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा था। इसी तरह साल 2022 में 39 डिग्री और साल 2023 में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। इस दौरान आंधी और पानी भी आया था। इसके कारण पारा 40 डिग्री के पार तक नहीं जा सका था। जबकि साल 2020 में नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री पारा हो गया था।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी और आने वाले तीन-चार दिनों में दिन का तापमान 45-46 डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान की ओर से गर्म हवा आ रही है। जिसका असर यहां पर साफ दिखाई दे रहा है। दिन में लू भी चलेगी।