दिव्यांग क्रिकेट में मध्य प्रदेश ने पांडिचेरी को हराकर फाइनल में पहुंचा
May 25 2024
ग्वालियर। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सिंहगढ़ क्रिकेट स्टेडियम बडग़ांव पुणे में शनिवार को पहले सेमीफाइनल ने मध्य प्रदेश ने पांडिचेरी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सूरज मनकेले ने बताया की शनिवार को खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान माखन सिंह राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पांडिचेरी की टीम को निर्धारित 15 ओवर में 101 रन 8 विकेट पर रोक दिया इसमें मुकम्मल खान ओर अंकित बघेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए माखन और अमन ने एक-एक विकेट लिया। पांडिचेरी की ओर से कानी अमूठन ने 27 रन सुभाष गांथी ने 45 रन बनाए।
102 लक्ष्य का पीछा करती हुई मध्य प्रदेश टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजों वेदांत गुप्ता और अंकित सिंह बघेल ने अच्छी शुरुआत दी वेदांत गुप्ता ने 26 रन बनाए और अंकित सिंह बघेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने ही अंदाज में 53 रन बनाए जिसमें 6 चौक चार छक्के शामिल थे अंत में श्याम चकवा और अमन ने 5-5बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया।
मध्य प्रदेश की ओर से अंकित सिंह बघेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया मध्य प्रदेश के सचिव सूरज मंन केले ने बताया की, आज मध्य प्रदेश टीम का सामना फाइनल में पश्चिम बंगाल से होगा।
मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम को एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन द्विवेदी, उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन भारद्वाज, सह सचिव सुरेश राठौर, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर बृजेश द्विवेदी, अकांक्षु खुराना, सेवार्थ पाठशाला के ओपी दीक्षित, मनोज पांडे, मोहनलाल अहिरवार सहित अन्य समाजसेवी लोगों ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









