जिला अस्पताल मुरार में डॉक्टर का सिर फोड़ा, डेढ़ घंटे डॉक्टरों ने नहीं किया काम
May 25 2024
ग्वालियर। जिला अस्पताल मुरार में शनिवार सुबह ओपीडी में हंगामा खड़ा हो गया। लाइन से हटकर मरीज को नहीं देखने पर बौखलाए परिजन ने उत्पात मचाते हुए अंदर घुसकर डॉक्टर को पीटा और सिर फोड़ दिया। डॉक्टर से मारपीट से अन्य डॉक्टर व स्टाफ आक्रोशित हो गए और काम बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे काम बंद रहा है।
हमला करने वाले दो युवकों को स्टाफ ने एक रूम में ही बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने ले गए हैं। यहां डॉक्टर की शिकायत पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मुरार स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल में शनिवार सुबह ओपीडी में मरीज दिखाए जाने को लेकर एक अटेंडेंट ने डॉक्टर का सिर फोड़ दिया। डॉक्टर पर हमले की सूचना मिलते सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने अपना काम बंद कर दिया है। इस कारण यहां मर्ज दिखाने के लिए आए मरीज परेशान हुए। पुलिस ने डॉक्टर पर हमला करने वाले इशराज शाह, साबिर शाह को पकड़ लिया है।
शनिवार को गर्मी अधिक होने पर ओपीडी में लंबी-लंबी लाइन लगी थी। इसी लाइन में 45 वर्षीय इशराज शाह व उसकी पत्नी 40 वर्षीय सन्नो भी लाइन में लगे थे। इसी समय इशराज के बेटे साबिर ने लाइन से हटकर अपने पिता को दिखाने के लिए कहा, जिस पर डॉ. दिलीप राजौरिया ने द्वारा लाइन में आकर ही मरीज को दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन यह बात मरीज के अटेंडेंट को नागवार गुजरी और वह बाहर गया और एक फत्थर उठाकर लाया और डॉक्टर के सिर में दे मारा।। इस हमले में डॉ. दिलीप राजौरिया के सिर में गंभीर चोट आई हैं। उनके सिर पर गहरा घाव हो गया है। इतना ही नहीं डॉक्टर को ओपीडी से बाहर निकालकर भी पीटा। वहां खड़े कुछ लोगों ने बीच बचाव किया है। इसी समय पूरा हॉस्पिटल स्टाफ आ गया तो हमलावरों में से दो को वहीं ओपीडी में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
डेढ़ घंटे नहीं हुआ किसी का इलाज
जिला अस्पताल के डॉ. दिलीप राजौरिया पर हमले की घटना की जानकारी मिलते ही सभी डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टॉफ ने अपना काम-काज बंद कर दिया। कामकाज बंद होने से यहां दूर-दूर से आए मरीज परेशान हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जो डॉक्टर और स्टाफ छुट्टी पर थे वे भी मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है तब डॉक्टरों का गुस्सा शांत हुआ है। इस दौरान डेढ़ घंटे अस्पताल में मरीज इलाज के लिए भटकते रहे।
डॉक्टर पर हमले की घटना के बाद यहां के स्टाफ और लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को पकड कर अस्पताल के एक कमरे में बंद कर दिया था। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद इन दोनों युवकों को पकड लिया और उन्हें थाने लेकर आ गई है। वहीं डॉ. राजोरिया मुरार पुलिरा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंच गए है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा डॉक्टर का मेडिकल कराया जा रहा है। डॉक्टर को सिर में टांके आए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









