दीनारपुर पंहुचे प्रशासन के अमले ने 107 अवैध अतिक्रमण को तोड़ा
May 25 2024
ग्वालियर। चुनाव से फुर्सत पाने के बाद अब प्रशासन के टारगेट पर अतिक्रमण करने वाले आ गए है। शनिवार की सुबह प्रशासन का अमला पूरी तैयारी के साथ बुलडोजर लेकर मुरार के दीनारपुर पंहुचा और एक- एक करके सैंकड़ों अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया।
दीनारपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उद्योग विभाग को जमीन अवंटित की गई थी। प्रशासन के पास शिकायत पंहुची कि इसी जमीन पर अवैध कब्जे हो गए है। लिहाजा मुरार तहसीलदार ने जब जांच कराई तो मामला सही निकला। मौके पर 107 अवैध कब्जे थे। जांच के बाद शनिवार सुबह प्रशासन का अमला मौके पर पंहुचा और सरकारी जमीन पर किए गए सभी अतिक्रमण को मुक्त कराया।
किसी ने बनाए मकान तो किसी ने दुकान
दीनारपुर पंहुची प्रशासन की टीम को मौके पर करीब 10 हैक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण मिला। इनमे 82 अतिक्रमण करने वाले ऐसे थे जिन्होने अपने-अपने कब्जे करके उन पर पक्के मकान तान दिए। जबकि कई में अस्थाई व स्थाई दुकाने तक बना ली गई। इन सभी 82 अतिक्रमण करने वालों को नाम सहित प्रशासन ने अपनी जांच में लिया है। इसके अलावा मौके पर 35 प्लॉट ऐसे थे जिनकी नींव भरी पाई गई।
शहर के बीचों बीच नया औद्योगिक क्षेत्र तैयार करने के लिए राजस्व विभाग ने जिला उद्योग विभाग को दीनारपुर मंडी के पास 10.971 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी। इस जगह पर लघु उद्योगों के सेक्टर को तैयार किया जाना था। शहरी क्षेत्र में बड़ा इंडस्ट्रीज सेक्टर तैयार कर बड़ी संख्या में रोजगार की संभावनाएं तलाशी जानी थी।
अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान एसडीएम अशोक चौहान, मुरार सीएसपी राजीव जंगले, तहसीलदार दीपेश धाकड़, तहसीलदार मस्तराम गुर्जर, टीआई राजकुमार शर्मा, मदनमोहन मालवीय, राजस्व निरीक्षक हरनाम सिंह, देवेंद्र यादव, पटवारी ज्ञानसिंह राजपूत, गजेंद्र क्षारी, कविराज यादव सहित पुलिस और प्रशासन का अमला मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









