संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संविदा नीति 2023 लागू कराने ज्ञापन दिया

May 25 2024

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संविदा नीति 2023 को जल्द लागू करने की मांग कर रहे है। इसी मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने ग्वालियर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें राकेश चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बीमा एवं आयुष्मान योजना का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति, राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ, सेवानिवृत्ति के समय ग्रेज्युटी, नियमित पदों पर भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समान अवकाश लाभ, वरिष्ठता के आधार पर नियमित रिक्त पदों पर संविलियन, एनएचएम से निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की मांग की गयी। इसके साथ ही एनएचएम से आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को वापस एनएचएम में लिये जाने की मांग की गयी । ज्ञापन देने वालों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, एनएचएम आउटसोर्स के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह, संभागीय अध्यक्ष एमएस खान, मीडिया प्रभारी आलोक जैन, सोनू मरैया, संदीप गुप्ता, विकास भूरिया, आदेश नरवरिया सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।