तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने दो बाइकों में मारी टक्कर एक मौत, चार घायल
May 25 2024
ग्वालियर। छीमक में एम्बुलेंस ने ही पांच युवाओं की जान खतरे में डाल दी। चालक बिना मरीज के तेज रफ्तार में एम्बुलेंस को ले जा रहा था। सामने से आ रहे दो बाइक पर सवार पांच युवाओं को टक्कर मार दी।
हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है और चार घायल हैं। घायल में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। घटना गत देर रात की है, जबकि एम्बुलेंस चालक गाड़ी को छोडक़र भाग गया है। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के सिमरिया ताल निवासी 21 वर्षीय रंजीत बघेल पुत्र राकेश बघेल एक निजी फर्म में नौकरी करता है। गत देर रात वह अपने साथियों देवेन्द्र बघेल, दीपक बघेल, लोकेन्द्र बघेल और संदीप बघेल के साथ दो बाइकों से अपने घर जा रहे थे।
अभी वह छीमक के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एम्बुलेंस क्रमांक यूपी 16 सीटी-7892 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। जिस बाइक पर रंजीत सवार था, उस पर उसके साथ दीपक सवार था और दूसरी बाइक पर लोकेन्द्र, संदीप व देवेन्द्र सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत कई फीट हवा में उछला और सिर के बाद सडक़ पर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दीपक को व दूसरी बाइक पर सवार अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में रंजीत की मौत हो गई है।, जबकि चार घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही एम्बुलेंस बंद हो गई, जिसके बाद आरोपी चालक अपने वाहन को छोडक़र भाग निकला। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया। अस्पताल में रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने उसके शव को निगरानी में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चालक जिस एम्बुलेंस को भगा रहा था, वह खाली थी। उसमें कोई भी पेशेंट नहीं था। यदि हादसे के समय उसमें मरीज होता तो उसकी भी जान पर बन आती। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना प्रभारी चीनौर राजीव बिरथरे का कहना है कि एम्बुलेंस की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार घायल हंै। एम्बुलेंस जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी एम्बुलेंस चालक को पकड़ लेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









