सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू, दो जून तक

May 25 2024

ग्वालियर। नौतपा ने शनिवार से दस्तक दे दी है। खास बात तपने वाला है। अच्छी बात ये है कि जब नौतपा ढंग से तपेगा तो मानसून भी जमकर मेहरबान होगा। ज्योतिष और वैज्ञानिक दोनों ने भी इस साल अच्छी बरसात की भविष्यवाणी की है। ज्येष्ठ माह में नौ दिन ऐसे होते हैं जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है, इन्हें नौतपा के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषि के अनुसार इस साल 25 मई से शुरु हुए नौतपा दो जून तक रहेंगे।
ज्येष्ठ महिने की शुरूआत में सूर्य देव कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाता है। नौतपा में सूर्य की किरणें सीधे पडऩे के कारण धरती तपने लगती है। हाल ये होता है कि सूर्य आग उगलते प्रतीत होते हैं। ज्योतिषी नौतपा के दौरान इस बार भीषण गर्मी पडऩे की भविष्यवाणी कर रहे हैं। वहीं इसके बाद वषार्काल में अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है।