एनसीसी ग्रुप कमांडर ने बटालियन में प्रशासनिक कार्यो का लिया जायजा
May 25 2024
ग्वालियर। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केडीएस झाला 15 मप्र बटालियन में प्रशासनिक कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। ग्रुप कमांडर इन दिनों बटालियनो के दौरे कर रहे और अलग-अलग बटालियन में जाकर एनसीसी बटालियन का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर की 15 बटालियन एनसीसी का निरीक्षण किया।
कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभी अधिकारी से परिचय प्राप्त करने के बाद विभिन्न महाविद्यालय के एएनओ, एनसीसी के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैडेट्स का भी हाल चाल जाना।
15 मप्र बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल डीएस वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आकाश शर्मा ने ब्रीफिंग के माध्यम से बटालियन में हो रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया और ग्रुप स्तर पर लगने वाले थल सैनिक शिविर की तैयारी के बारे जानकारी दी। इस दौरान एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप कमांडर ने एएनओ लेफ्टिनेंट मुलायम सिंह, विमल भदौरिया एवं कैडेट से उनकी समस्याओं एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की। बैठक कक्ष में एनसीसी को वृहत रूप देने एवं इसकी गतिविधियों में विकास लाने पर चर्चा की गई। एनसीसी में गति लाने के लिए हर पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा।
पीआई स्टाफ़ से मुलाकात कर ग्रुप कमांडर ने उन्हें इस कोर्स की अहमियत और पीआई स्टाफ का एनसीसी प्रशिक्षण पर योगदान और उसका समाज और राष्ट्र पर पडऩे वाले गहरे असर पर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया।
इस मार्गदर्शन में ग्रुप कमांडर ने बताया की एक सैनिक के लिए वर्दी की इज्जत जान से भी ऊपर होती है और सभी बच्चे जिन्हे आप ट्रेनिंग दोगे, यही प्रमुख बात पीआई स्टाफ से सीखेगा। ग्रुप कमांडर ने सूबेदार अनिल सिंह ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कैडेट्स को ट्रेनिंग अच्छे मिलना चाहिए, इस बार भी ग्वालियर की थल सैनिक टीम को विजेता बनाना हैं।
ग्रुप कमांडर केडीएस झाला ने कमान अधिकारी से कहा 27 मई से शुरू होने एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट को शिविर में थल सैनिक शिविर के लिए तैयार करें। थल सैनिक शिविर में कैडेट्स को हर मुश्किल परिस्थितियों ने दुश्मन से लडऩे के लिए आने वाली बाधाओं से निपटने के लिए बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाना चाइये और मैप रीडिंग और राइफल शूटिंग पर ज्यादा जोर दीजिये जब कैडेट्स थल सैनिक शिविर में भाग लेंगे एनसीसी और ग्वालियर के नाम रोशन करे।
ग्रुप कमांडर ने आगे कहा कि एनसीसी का मूल उद्देश्य कैडेट्स को एक अच्छे नागरिक का निर्माण करना है जिससे देश के लिए और अपने लिए कुछ कर सके। फिलहाल देश में 17 लाख एनसीसी कैडेट्स है जिनकी संख्या बढ़ा कर 20 लाख किये जाने का लक्ष्य है। आगे बताया पहले लड़कियों के लिए एक ही बटालियन होती थी अब हर एनसीसी की बटालियन में लड़कियों को नामंकन किया जाएगा । महिला सशक्तिकरण को बढावा देते हुए 33 प्रतिशत लड़कियों को एनसीसी के लिए नामांकन करना अनिवार्य हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









