अग्रवाल परिचय सम्मेलन ने किया बजरंग भक्त मंडल का सम्मान

May 23 2024

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा अग्रवाल परिचय सम्मेलन एंव समर मेला में बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही गौसेवा एवं मानव सेवाओं के लिए मंडल को सम्मानित किया गया। 
अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन द्वारा मंडल के सदस्यों को शॉल एवं दुपट्टा उढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य कौशल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, चमन गर्ग, गोपाल दास अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पिंकी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।