मन को शांत और विचारों को सकारात्मक रखो-तृप्ती जैन

May 23 2024

ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा आयोजित जुंबा एवं योगा क्लासेज में योगा प्रशिक्षक तृप्ति जैन के द्वारा भावना योग की  स्पेशल क्लास लगाई गई। समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि सभी शिविरार्थियों ने गुरूवार को भावना योग के महत्व को समझते हुए मन को शांत रखने एवं ध्यान लगाने की कला को सीखा। 
 योग प्रशिक्षक तृप्ति जैन ने कहा  कि आज के परिवेश में मन को शांत रखना अपने विचारों को सदैव सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है, और इस  सब मै भावना योग हमारी बहुत मदद करता है। कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्र ओम नमोकार मंत्र का ध्यान लगा कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम चौधरी ने जीवन मै भावना योग की जरूरत पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ग्रुप के माधवी शाह, अनुपम चौधरी, अम्बरीश जैन, आशीष जैन बैंक, अमित भंडारी, संजय जैन चौधरी, एड आशीष जैन, जितेंद्र जैन, रूपेश जैन, अंकित चौधरी, राजीव जैन, प्रशांत जैन, पीयूष जैन, अमित जैन, विनोद भोंच महिमा चौधरी, अंजू जैन, अंकिता जैन, नीता जैन, प्रियंका जैन, सीमा जैन, मधु जैन, मिनी जैन, रेखा जैन, डॉ मनीषा जैन, नेहा जैन, प्रीति सिंघई आदि उपस्थित रहें।