शांति और प्रेम के संदेश को आगे बढ़ाएं: एड. जाटव
May 23 2024
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा गुरुवार को थाटीपुर स्थित प्रांगण में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर उनके अनुयायियों ने बोधि वृक्ष का पूजन किया। साथ ही वक्ताओं ने भगवान बुद्ध जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांतीय महासचिव एड. अतर सिंह जाटव ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति और प्रेम के संदेश को अपने जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए। उपाध्यक्ष रामेश्वर राम पटेल ने कहा कि आज पूरा विश्व भगवान बुद्ध के अलौकिक ज्ञान और उनके विपश्यना ध्यान की विधि से महक रहा है। वही जिलाध्यक्ष मनोहर कटारिया ने बुद्ध का संदेश जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया। इसके अलावा प्रांतीय सलाहकार वृंदावन लुढ़ेले, मधुसूदन शर्मा, अरविंद भदौरिया ने भी विचार रखे। इससे पहले नरेंद्र गोयल ने सामूहिक बुद्ध वंदना कराई। तदुपरांत सभी ने भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा सिंह ने एवं आभार मुरारी लाल लिथोरिया ने माना।
इस अवसर पवन कौशल, कमलेश जाटव, गोपाल भोसले, आरबीएस धारिया, गवेंद्र नोरके, पुत्तू सिंह परिहार परसराम बकना, महेंद्र करारिया, डॉ. रवि वर्मा, राजवीर राजे, रामेश्वर राम इमले, विनोद जयंत, ओमप्रकाश, एड. बंटी, कमल गोविंद, शेखर, विशाल, संतोष, योगेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









