मामा माणिकचंद वाजपेई देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 26 मई को बाल भवन में
May 23 2024
ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 26 मई रविवार को दोपहर 12.30 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष भी यह पुरस्कार 14 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।
यह जानकारी गुरुवार को प्रेस क्लब फूलबाग में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कार्यक्रम संयोजक बलराम सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य में पत्रकारिता विश्वसनीयता और चुनौतियां विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी होंगे। मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर होंगे। अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के उपाध्यक्ष यशवर्धन जैन करेंगे।
यहां बता दें कि पिछले 20 वर्षों से नारद जयंती पर जनकल्याणकारी, समाजोन्मुखी पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसी श्रेष्ठ जीवनशैली को अंगीकार करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए संवाद और पत्रकार सम्मान की परंपरा लगातार जारी है। इसमें वृद्धि करते हुए इसे आंचलिक और प्रादेशिक स्तर के पत्रकारों के सम्मान को जोड़ा गया है।साथ ही अखबार को घर घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हॉकर को भी पहली बार सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पत्रकारों के चयन के लिए वरिष्ठ पत्रकारों की चयन समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार एवं प्रसार के लिए शहर में होडिंग और बैनर लगाए गए हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया है।
यह रहेंगी श्रेणियां
श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, श्रेष्ठ वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, कर्मवीर सम्मान, श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ सांध्य दैनिक सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सम्मान, श्रेष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट, एफएम सम्मान, आंचलिक पत्रकारिता सम्मान, श्रेष्ठ लघु समाचार पत्र सम्मान, श्रेष्ठ छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, डेस्क/ आउटपुट सम्मान, युवा पत्रकार सम्मान।
पत्रकार वार्ता में डॉ. निशांत शर्मा, राजीव अग्रवाल, प्रवीण दुबे, रवि उपाध्याय, विनोद शर्मा,सुरेश दंडोतिया, बृजमोहन शर्मा, जोगेंद्र सैन, दीपक तोमर, अभिषेक शर्मा, कमल मिश्रा, नवीन सविता, शुभम चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









