प्रॉपर्टी को लेकर पड़ोसी महिला-पुरुषों मेें लात घूसों से मारपीट, एक पक्ष पर केस
May 23 2024
ग्वालियर। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष की महिला दूसरी पक्ष की महिला को बालों से पकड़ कर सडक़ पर पटक कर मारपीट कर रही है वहीं पुरुष को एक अन्य व्यक्ति पकड़ा है और दूसरा व्यक्ति उसे पेट में घुसे मारता दिखाई दे रहा है।
हंगामे और मारपीट की सूचना लगते ही दो पुलिसकर्मी मुकेश पहुंचे और भी बचाव करने का प्रयास किया लेकिन दो ही पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ पुलिस के सामने ही मारपीट करते रहे। जिसके बाद पुलिस कर्मी दोनों ही पक्ष के लोगो को पकडक़र थाने ले गई। मारपीट से एक महिला को चोट भी आई है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के महिला पुरुष के ऊपर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए इंदरगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित पुराने हाईकोर्ट के पीछे खूबी की बजरिया में रहने वाली 52 वर्षीय बबली पत्नी हरीश निगम का प्रॉपर्टी को लेकर पड़ोस में रहने वाले हरीश और रक्षा गुप्ता से विवाद हो गया था। मुंह बाद के बाद दोनों ही पक्षों की महिला पुरुषों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी थी, हंगामय और मारपीट की सूचना पर थाने के पुलिस का भी मौके पर पहुंच थे जहां दोनों ही पक्षों के लोगों को पडक़र थाने लाया गया। जहां मारपीट के दौरान एक महिला को चोट आई थी। मारपीट से घायल हुई महिला का मेडिकल कराने के बाद दूसरे पक्ष दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों ही पक्ष के महिला और पुरुष एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









