जेयू के 60वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर आयोजित
May 23 2024
ग्वालियर। जेयू के 60वें स्थापना दिवस पर गुरूवार को जेयू स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विवि कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने किया। कुलसचिव अरूण चौहान सहित शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत विशेषज्ञों द्वारा उपचार के लिए उचित परामर्श दिया गया। शिविर में नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्तचाप व सामान्य जांचें की गई। लाभार्थियों ने शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।
इस मौके पर प्रो. तिवारी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए बहुत बड़ी सेवा है। प्रतिदिन सुबह घूमने जाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। अंत में उन्होंने कहा कि विवि निरंतर प्रगति कर रहा है।
वहीं कुलसचिव अरूण सिंह चौहान ने रक्तदान के बारे में भ्रांतियां दूर होने की बात कही और एक यूनिट से तीन जिंदगियां बचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, कुलदीप चौहान, राकेश सिंह गुर्जर, संजय सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह भदौरिया, हर्षवर्धन, प्रवीण, आशीष, प्रदीप, विक्रमादित्य, अमित, सिद्धार्थ, अतुल, अभिमन्यु, अनिल, तहसीलदार सिंह सहित पचास लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में डॉ. रवि अम्बे, डॉ. संतोष तोमर, डॉ. शैलेन्द्र भदौरिया, डॉ. राजकिशोरी राजौरिया, डॉ. अल्का गौतम, डॉ. सचिन सिंघल, डॉ. शिवानी परिहार ने मरीजों को परामर्श दिया।
इस मौके पर प्रो. मुकुल तेलंग, प्रो. एमके गुप्ता, प्रो. एसएन मोहापात्रा, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. आईके पात्रो, डॉ. जगपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अमित सिसौदिया, डॉ. विमलेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, विश्वरंजन गुप्ता सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









