हर सनातनी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए:रवि तिवारी

May 22 2024

ग्वालियर। दुर्गा माता मंदिर आर्य नगर गली नंबर 1 मुरार में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन भागवत आचार्य पंडित रवि तिवारी ने बताया कि कथा का फल उसी मनुष्य को मिलता है जो कथा के एक भी शब्द बिना छोड़े श्रवण करता है। हर सनातनी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए और अपने बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलना सीखाना चाहिए।
जिस मनुष्य के मुख पर भगवान का नाम कभी नहीं आता है उसका उद्धार नहीं हो सकता है। मनुष्य को अपने कल्याण की हमेशा चिंता करनी चाहिए और उसे भगवान की शरण में जाना चाहिए क्योकिं भगवान ही मनुष्य का कल्याण करते हैं। मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो वह भगवान के शरण में नहीं जाता है लेकिन जब मनुष्य के जीवन में दु:ख प्रवेश करता है तो वह कहता हैं कि यह सब भगवान की गलती है। मनुष्य को सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि भगवान ही मनुष्य को उसके कर्मों का ही फल मिलता है।
जिन घरों में बेटी का जन्म होता है उन घरों में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए अगर घर में बेटी का जन्म हो तो मनुष्य को प्रसन्न होना चाहिए।
इस अवसर पर परीक्षित आशा सोनी, दीपक सोनी, नेहा सोनी, रोहित सोनी, खुशबू सोनी, सुरेश सोनी, राधा स्वामी तथा सभी भक्तो ने भागवत भगवान की आरती की।