ग्रीष्म कालीन शिविर में जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभाव बताए

May 22 2024

ग्वालियर। श्वान फाउंडेशन द्वारा स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन मिशन के तहत डीडी नगर में ग्रीष्म कालीन शिविर में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच जा कर उन्हे जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभाव बताते हुए बच्चो को अपने घर आंगन मैं पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें निशुल्क पानी का सकोरे वितरित किए साथ ही पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करने और कपड़े का थैला को जायदा से जायदा इस्तेमाल मैं करने के लिए प्रेरित कर निशुल्क कपड़े के थैले वितरित किए।
इस अवसर पर डॉ. मनु, स्मृति पुरोहित, सोनाली वर्मा, मेघा कुशवाह, हिमांशु राठौर, मिसेज कोहली, श्वेता सक्सेना, सिद्धि, जितेंद्र यादव, नम्रता सक्सेना, नितारा पुरोहित, हिमांशी, गरिमा, उत्कर्ष,  यश  आदि  सदस्य  उपस्थित रहे।