सेल्यूट द साइलेंट वर्कर में वर्करों को सम्मानित किया
May 22 2024
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति द्वारा जेसीआई इंडिया के कार्यक्रम सेल्यूट द साइलेंट वर्कर के तहत ऐसे साइलेंट वर्करों जिनका कार्य महत्वपूर्ण तो होता है, लेकिन कभी नजऱ मैं नहीं आ पाता। इसलिए 22 मई बुधवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँच कर एलआर सोलंकी (स्टेशन डायरेक्टर), जीएस राठौड (स्टेशन प्रबंधक), राजीव शर्मा (सीटीआई) एवं दीपक दीक्षित (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, वर्क्स) को जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति द्वारा सम्मानित किया गया।
अंजलि बत्रा नेशनल वाईस चेयरमेन, जेसीआई एलूमिन क्लब ने बताया कि कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण एवं जेसीआई की गतिविधियों को रेलवे अधिकारियों ने अच्छे से जाना साथ ही ऐसे आयोजनों की सराहना की।
अनुराधा तोमर अध्यक्ष जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति ने बताया की कार्यक्रम जेसीआई इंडिया के सैलूट द साइलेंट वर्कर ऐसे व्यक्तियों का सम्मान आज किया है जो सोसाइटी की नजऱ मैं ज़्यादा ना आते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते है। ऐसे रेलवे के सुपरहीरो को जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति का सलाम।
कार्यक्रम में अंकुर माहेश्वरी, अमन वर्मा, विजेता सिंह,ऋचा तोमर, निमिशा तोमर एवं अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









