शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,बेटे ने दी
May 22 2024
ग्वालियर। जम्मू कश्मीर के बारामूला में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन के बाद बुधवार को बीएसएफ के 185 बटालियन में पदस्थ स्व सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह रंधावा का पार्थिव शरीर चीनौर कस्बे के ग्राम टेकपुर पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और क्षेत्रीय भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ सहित एसडीएम, एसडीओपी मौजूद रहे। सभी ने शहीद सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुखदेव सिंह के 14 वर्षीय बेटे गुरुलाल सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
बारामूला में सोमवार के दिन चुनावी ड्यूटी के दौरान बीएसएफ की 185 बटालियन के साथ स्व सुखदेव सिंह पोलिंग बूथ पर पेट्रोलिंग करने गए थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की खबर उनके गांव चीनौर कस्बे के टेकपुर में पहुंची तो गांव में मातम छा गया।
बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने स्व सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह रंधावा के 14 वर्षीय बेटे गुरलाल के हाथों में तिरंगा सौंपा और हमेशा संभाल कर रखने की बात कही। वहीं क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने शहीद सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह रंधावा के नाम से एक चौराहा की घोषणा की।
2025 में होने वाला था रिटायरमेंट
परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह रंधावा के चार भाई हैं वही उनके एक बेटा और बेटी है। बेटे का नाम गुरलाल सिंह है जिसकी उम्र 14 वर्ष है और बेटी मन्नत कौर है। उनकी पत्नी का नाम गुरमीत कौर है। शहीद सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की पत्नी ने कहा कि वह अपने बेटे को भी देश सेवा के लिए बीएसएफ ज्वाइन कराएंगी। जिससे वह भी देश सेवा कर अपने पिता का नाम आगे रोशन करे। बता दें कि शहीद सुखदेव सिंह रंधावा का 2025 में रिटायरमेंट होने वाला था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









