डॉ. धाकड़ को डीन बनने पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया

May 21 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा डॉ. आरके एस धाकड़ को गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर का डीन नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के पदाधिकारियों ने डॉ आरके एस धाकड़ का स्वागत कर डीन बनाने पर बधाई दी।
स्वागत करने बालों में रणवीर सिंह सिकरवार प्रदेश महामंत्री, महादेव सिंह गोयल संभागीय अध्यक्ष, महेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष, योगेंद्र परमार अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज, डॉ. राजेश बिरथरिया सहायक प्रबंधक, डॉ अनिल मेवाफरोश प्रबंधक जेएएच, कोमल सिंह प्रदेश अध्यक्ष, संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, हरिमोहन शर्मा,आनंद भदौरिया, मनोज शिवहरे आदि थे।