राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग से श्याम और रामबरन का चयन

May 21 2024

ग्वालियर। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन तत्वाधान में पुणे में 23 से 26 मई में 6 राज्यों के बीच राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 
यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर और दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सचिव सूरज मनकेले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भिंड से श्याम चकवा और ग्वालियर से रामवरण यादव का चयन उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम 21 मई को पुणे महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।