पुलिस लाईन में बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के कोचेस ने कराई प्रैक्टिस

May 21 2024

ग्वालियर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस महानिदेशक मप्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में पुलिस लाइन ग्वालियर में समर कैम्प का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा किया गया था। समर कैम्प में शामिल बच्चों व युवाओं को योगा तथा डांसिंग, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, क्रॉफ्ट आदि विधाओं की प्रैक्टिस कराई गई। 30 दिवसीय समर कैम्प में बच्चों को प्रतिदन अभ्यास कराया जाएगा।
बच्चों के समग्र विकास के लिए समर कैम्प में प्रात: योगा का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही बच्चों को डांसिंग, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, क्रॉफ्ट आदि बिधाओं की प्रैक्टिस कराई गई। समर कैम्प में चयनित बच्चों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। इस 30 दिवसीय समर कैम्प में 14 तरह के खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 7 इनडोर एवं 7 आउटडोर खेल हैं। इन खेलों में प्रशिक्षित कोचेस द्वारा बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार प्रैक्टिस कराई जा रही है। प्रतिदिन प्रात: और सांय बच्चों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रैक्टिस कराई जा रही है।