गहोई वैश्य पंचायत दौलतगंज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
May 21 2024
ग्वालियर। गहोई वैश्य पंचायत दौलतगंज का शपथ ग्रहण समारोह मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका गुना की अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, ग्रेटर के अध्यक्ष दिलीप तपा, महामंत्री घनश्याम कंथरिया, वरिष्ठ पर्यवेक्षक एनके सावला, निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सोनी, नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बिलैया, नव निर्वाचित मंत्री राकेश मोर पर्यवेक्षक रमेश कनकने, हरिशंकर हूंका और कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश सेठ उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ने राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद पंचायत की मुख्य बॉडी की टीम ने शपथ ली, कार्यक्रम में दौलतगंज पंचायत ग्वालियर के चुनाव में चुनाव के मीडिया प्रभारी रूपेश खंताल"तीर" का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बिलैया, उपाध्यक्ष सुखनंदन नौगरैया, महामंत्री राकेश मोर, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर नाहर (राजू), संयुक्त मंत्री शुभम नौगरैया तथा कार्यकारिणी सदस्य हरी कृष्ण सुहाने, ओमप्रकाश सेठ, पवन नगरिया, स्पर्श छिरौल्या राजीव बरैया, विजय विस्वारी, विठ्ठल दास नाहर ने शपथ ली।
इससे साथ ही महिला मंडल की टीम को सविता अरविंद गुप्ता ने शपथ दिलाई जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष मंजू बरसैया, मंत्री कविता गेंडा, उपाध्यक्ष साधना नगरिया, कोषाध्यक्ष पूनम नाहर, उपमंत्री संध्या बरैया, सांस्कृतिक मंत्री मंदाकिनी नौगरैया, प्रचार मंत्री अनुराधा नौगरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य सीमा नौगरैया, ज्योत्सना पिपरसैनिया, नेहा नाहर, सुरभी सेठ, ज्योती नाहर ने शपथ ली।
इस अवसर पर राधेश्याम कुचिया, सुरेश कस्तवार दादा, राजेन्द्र सेठ डेनिशन, सुधीर पहाडिय़ा, राजू नगरिया, पुष्पेंद्र राजा गुप्ता, अनिल नीखरा, बबलू बेडर, गीता नगरिया, राकेश खर्द, भारती खर्द, राखी गेडा आदि सामाजिक बंधु जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजू नाहर ने, आभार व्यक्त राकेश मोर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









