नेत्र रोग परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

May 20 2024

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज कंपू पंचायत ग्वालियर एवं कन्हैया लाल विनोद कुमारी स्वास्थ्य एवं जन कल्याण संस्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र रोग परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता के द्वारा आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क किया गया। शिविर में लगभग 120 मरीजों ने जाच करायी। जिसमें 15 मरीजों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गई है। 
शिविर में कंपू पंचायत के पदाधिकारियों ने डॉ राकेश गुप्ता एवं समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनील नौगरैया, बृज मोहन नीखरा, जे पी बिजपुरिया, राधा बल्लभ कुचिया, अजय सेठ, सुमित मोर, विनय सेठ, वीरेन्द्र रावत, प्रदीप कुचिया,अशोक कनकने, नवीन निगोतिया दीलिप खर्द सहित पंचायत के सदस्य सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु जन उपस्थित हुए।