जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने भीषण गर्मी में नि:शुल्क जल वितरण का संकल्प लिया

May 20 2024

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गर्मी बहुत हो रही है जिसकी वजह से आमजन पानी की कि़ल्लत से जूझ रहा है। इसलिए सोसाइटी के प्रदेश महासचिव श्याम सिंह कुशवाह ने प्रस्ताव दिया कि द्वारिकाधीश मंदिर और जच्चा खाना अस्पताल मुरार के पास मटका पानी की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 
इसके साथ प्रत्येक रविवार शाम 5 से 7 बजे तक नि:शुल्क पानी की व्यवस्था रेल में सफऱ करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर की जाएगी। इसके अलावा 7 जुलाई को सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा जिसमे शहर में अच्छा कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ जो बच्चे एग्जाम में फेल होकर होपलेस हो जाते है उनके साथ भी संवाद किया जाएगा ताकि वह अपने लक्ष्य से ना भटके।
बैठक में जितेंद्र सिंह भदौरिया, सचिव नरेंद्र शर्मा, जगमोहन सक्सेना, संतोष गोस्वामी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।