2 जून को संत कुटीर का लोकार्पण,मोहनी एकादशी मनाई

May 19 2024

मुरार। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा भगवान परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार में मोहनी एकादशी पर विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का पूजा रचनाकार मोहनी एकादशी मनाई गई।
इस अवसर पर महंत हरिदास ने कहा कि भगवान विष्णु ने अमृत कलश को सुरक्षित करने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण करके अमृत कलश को बचाकर देवी देवताओं को रसपासन कराया था। 
सभी के सुख समृद्धि शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आज का पूजन दान महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राम पाठक ने कहा कि मंदिर में संत कबीर का निर्माण लगभग पूरा होने जा रहा है जिसका लोकार्पण 2 जून को रविवार को शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश कटारे, कांत शर्मा, श्याम पाठक, ब्रह्म दत्त शास्त्री आदि उपस्थित थे।