भक्तों ने आश्रम में गीता पाठ कर साध्वी रेखा दीदी को दी श्रद्धांजलि
May 19 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में अखंड ब्रह्मचारिणी साध्वी रेखा दीदी हरिद्वार में दिव्य ब्रह्मज्योति में लीन हो गई। उनके देहावसानपर गंगा घाट पर अंतिम बिदाई की गई। उनकी अंतिम यात्रा में देश भर से हजारों भक्तों ने शामिल होकर भगवन्नाम के उदघोष करते हुए गुरुदेव के जयकारों के साथ दिव्य आत्मा की देह को विधान पूर्वक अग्नि में समाहित कर दिया।
देश विदेश में सैकड़ों आश्रम और हजारों श्री योग वेदांत सेवा समितियां ने श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा को अंतिम प्रणाम इस भाव के साथ रेखा दीदी हम सब हमेशा आपके बताए मार्ग पर चल कर अपनेहदय को गुरु भक्ति से परिपूर्ण कर सकें।
इसी क्रम में ग्वालियर आश्रम में विजय महाराज ने सप्तम अध्याय गीता पाठ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल बाल संस्कार मंडल के पदाधिकारियों में आश्रम के प्रमुख सत्संग वक्ता विजय महाराज, अर्जुन भाई, बलबीर सिंह परमार, हरीश नागपाल, बीपीएस सेंगर, भगवानदास, श्याम खटवानी , परशुराम भदौरिया, डीके शर्मा, पुरन राणा, आज्ञाराम कुशवाह, लखमीचंद आहूजा, मनीष तोमर, नवीन भदौरिया, गोविंद राठौर, आदित्य तोमर, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, कविता बहन, कौशल्या रायकवार, सरोज शर्मा, रेखा राठौर, विमला कुशवाह, शंकुतला चौहान, आशा शर्मा, बबिता जसेजा, भगवान देवी, गुड्डी, लता खत्री इत्यादि श्रद्धालु भक्तगण शामिल रहे। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









