नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ के प्रमोद केवट बने अध्यक्ष

May 19 2024

ग्वालियर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ एनसीआरकेएस की ग्वालियर में बैठक एनसीआर केएस के महासचिव ओपी पाठक की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मंच का संचालन कामेंद्र तिवारी ने किया। जबकि बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय लोगों का आभार  विनय नामदेव ने किया।
 कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भागीदारी की और आने वाले ईसीसी चुनाव तथा मान्यता चुनाव में संगठन के भागीदारी की रणनीति तैयार की। 
बैठक को महासचिव ओपी पाठक, संयुक्त महासचिव, राजेंद्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। बैठक के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करते हुए संगठन ने अपना नया मंडल अध्यक्ष चुना नए मंडल अध्यक्ष के रूप में नीरज श्रीवास्तव ने प्रमोद केवट के नाम का प्रस्ताव किया जिसका समर्थन सभी ने सर्वसम्मति से किया। 
कार्यक्रम में संगठन के विनोद कुशवाह, राधाकृष्ण कटारे, बृजमोहन पाठक, श्याम सिंह भदोरिया, सुरेश कुमार, अजय कुमार दिक्षित, रंजीत कुमार सूबेदार, गायत्री अभिषेक चतुर्वेदी, अरुण कुमार, अजीत कुमार, रमाकांत शर्मा, अवधेश पांडे, विनोद कुमार कुशवाह, उदय सिंह यादव, फतेहपुर दाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।