एक साथ 8 जैन मंदिरों में संस्कार शिविर का हुआ शुभारम्भ
May 19 2024
ग्वालियर। गुरुदेव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन श्रमण संस्क्रति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में देशभर में शिविर का संचालन होगा। इसी श्रंखला में ग्वालियर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा शहर के अनेक जैन मंदिरों में 19 से 26 मई तक किया जावेगा।
इन सभी शिविरो का भव्य शुभारंभ रविवार को स्वर्ण मंदिर पर किया। जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया शिविर में सांगानेर के विद्वानों के द्वारा धार्मिक शिक्षण दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में स्वर्ण मंदिर पर ध्वजारोहण एवं दीप प्रजवल्लन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के राजमल जैन, अनिल शाह, अंबरीश जैन, आशीष जैन, अमित भंडारी, मुकेश जैन, संजय जैन, आशीष जैन, शीतल जैन, प्रवीण गंगवाल, दीपिका जैन, सोनल जैन, ज्योति जैन, रिंकी जैन, नीता जैन, मनीषा जैन, रेखा जैन, और काफी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









