राजमाता माधवीराजे सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजलि

May 19 2024

ग्वालियर। टोपी बाजार स्थित माधव पुस्तकालय समिति, लश्कर व रामलीला समारोह समिति लश्कर के सदस्यों द्वारा राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कै. माधवीराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि माधव पुस्तकालय के प्रति राजामाता का विशेष सहयोग रहता था। वे समय-समय पर पुस्तकालय के प्रति अपना मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्रदान करती रहती थीं। कैलाशवासी माधवीराजे सिंधिया का श्री रामलीला समारोह समिति के प्रति भी विशेष सहयोग रहता था, वे प्रतिवर्ष अपने परिवार के साथ विशेष अवसरों पर रामलीला देखने पधारती थीं। 
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, सत्य कुमार मिश्रा, राधेश्याम भाकर, सुरेश बंसल, विजय गर्ग, राम नारायण मिश्रा, संजय भार्गव, सुरेंद्र शर्मा, रमेश चौरसिया,उमा शंकर सोनी,पीताबर लोकवानी, आनंद सावंत, रामाधार चौबे, राजकुमार गुप्ता, आनंद सावंत, विशाल जैन, परुषोाम गुप्ता, राजेश एरन, दीपक जैन, आरडी शर्मा, नवल ओझा, विनोद गोयल, गिर्राज अग्रवाल, सतीश साहू, रवि आनंद गौड़, संजय जैन, हरिशंकर सिंघल, मनोज चौरसिया, नरेंद्र सिंघल, रमा पाल, जितेन्द्र जायसवाल, शैलेंद्र यादव, हरीश शर्मा, राइस अहमद, राकेश अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, संजय शांडिल्य, राजेश भदौरिया, सुभाष गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। 
ग्रेटर ग्वालियर सेनेटरी एसोसिएशन ने राजमाता को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर ग्वालियर सेनेटरी एसोसिएशन ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया से मुलाकात कर राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी संवेदना व्यत की। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, श्रेयांस जैन, प्रांकुल जैन, अनूप जैन, महेन्द्र पाराशर, लालू तायल, अभिषेक जैन, अविनाश अग्रवाल आदि शामिल थे।