बजरंग भक्त मंडल ने की 700 किलो हरेचारे की सेवा

May 19 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौसेवा  के क्रम में रविवार को जनकताल स्तिथ गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 176 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 168 किलो  गुप्तरूप से, 88 किलो मनोज बाथम द्वारा, 58 किलो नरेंद्र मंगल द्वारा, 58 किलो गुप्त रूप से, 50 शांतनु सिंह द्वारा, 50 किलो गुप्त रूप से, 44 किलो आकाश सविता द्वारा कुल लगभग 700 किलो हरे चारे की सेवा रविवार 19 मई को मंडल के सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से  की गई। गौसेवा के उपरांत मंडल के कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल के निवास पर इस महीने का संगीतमय सुंदरकांड सेवा की गई।
रविवार की गौसेवा एवं सुंदरकांड में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, संजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।