राजमाता को श्रद्धांजलि देने आए, 95 वर्षीय बुजुर्ग की सेवा में लगा सिंधिया परिवार

May 19 2024

ग्वालियर। राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 95 वर्षीय गणपत लाल नीखरा अपने पुत्र के साथ जय विलास पैलेस पहुंचे। तभी अचानक उनको गश्त आ गया यह देख तुरंत ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बुजुर्ग के पास ही जमीन पर बैठकर बुजुर्ग की सेवा में लग गए। जब तक वह स्वस्थ नहीं हो गए और युवराज महाआर्यमन सिंधिया बुजुर्ग बाबा का डंडा लिए मासूमियत से खड़े हो गए।
उनके स्वस्थ होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी गाड़ी से बुजुर्ग को उनके घर तक भिजवाया।