शराब की दुकान के बाहर अज्ञात युवक का शव मिला
May 18 2024
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना इलाके में स्थित शराब की दुकान के बाहर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू का दिए हैं।
गोला का मंदिर चौराहा पर बनी शराब की दुकान के बाहर एक युवक को काफी देर तक पड़ा देखकर लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। इससे मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने पूछताछ की, लेकिन कोई भी उस युवक के बारे में जानकारी नहीं दे सका। जिससे शव को डैड हाउस में रखवा दिया गया।
गोला का मंदिर टीआई राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है, जो शराब के नशा किए हुए है। उसकी मौत कैसे हुई है, अभी इसका पता नहीं लग सका है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









