विश्व संग्रहालय दिवस पर गूजरी महल में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, एंट्री फ्री

May 18 2024

ग्वालियर। शनिवार 18 मई को विश्व संग्राहलय दिवस के मौके पर ग्वालियर किला स्थित गूजरी महल म्यूजियम में तीन दिवसीय कांस्य प्रतिमाओं में शैव परंपरा और अतीत के आइने में बंसत विषयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। विश्व संग्राहलय दिवस के मौके पर गैलरी में आने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा संग्रहालय एक दर्पण विषय पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया जा रहा है। 
विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को किला स्थित गूजरी महल संग्रहालय में मनाया गया। पुरातत्व विभाग के अनुसार यहां तीन दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें पहले कांस्य प्रतिमाओं में शैव परंपरा से जुड़े चित्रों की गैलरी का शुभारंभ किया गया। यह चित्र प्रदर्शनी तीन दिन चलेगी। 
आज रविवार को चित्र गैलरी का होगा शुभारंभ
रविवार 19 मई को अतीत के आइने में बसंत विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इसमें देश विदेश में स्थापित कांस्य प्रतिमाओं के छाया चित्रों को यहां गैलरी में रखा जाएगा।
विश्व संग्रहालय दिवस के मौके पर गूजरी महल में आयोजित छाया चित्रों की प्रदर्शनी में स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। छात्रों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।