अग्र संगिनी महिला समिति ने मेंगो थीम पर रंगारंग प्रोग्राम किया

May 18 2024

ग्वालियर। अग्र संगिनी महिला समिति की ओर से फलों के राजा आम के स्वागत में रंगारंग प्रोग्राम निजी होटल में किया गया। जिसकी थीम कच्चा आम पक्का आम रखी गई। जिसमें सभी महिलाएं मेंगो थीम पर हरे एवं पीले रंग के परिधान में तैयार होकर आईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस क्लब अनुभूति की अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल एवं अध्यक्षता संस्थापिका अध्यक्ष नीता अग्रवाल द्वारा की गई। 
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अंजू अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा उद्देश्य संस्था की सभी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना है। इसलिए हम  महिला सशक्तिकरण की दिशा में गुणवत्तापूर्ण एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम करेंगे, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर मेंगो थीम पर हाउजी खेली। मैंगो थीम पर ही पार्टी गेम, सरप्राइज गेम खेले गए। बॉलीवुड सोंग्स पर मेंबर्स ने ग्रुप में डांस किया, फिर मेंबर्स ने रैंप पर कैटवॉक कर अपना इंट्रोडक्शन दिया। 
पंक्चुअलिटी गेम में अमिता जैन, चेयर रेस में प्रतिभा मित्तल, सपना गोयल  रिंगटोन गेम में अनुराधा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, फैमिली कंप्लीट करो गेम में अंजू अग्रवाल, वंदना गुप्ता थीम गेम में अंजू गर्ग, कच्चा आम स्पेशल दीपा जैन, थीम स्पेशल गीता अग्रवाल, एंड फेस ऑफ़ थे इवेंट प्रेमलता बंसल विजेता रही।  
इस अवसर पर नीलम अग्रवाल, संगीता मंगल, संध्या अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, संध्या जैन, आदि उपस्थित रहीं।