श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल का कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत परिणाम
May 17 2024
ग्वालियर। सीबीएसई बोर्ड जैसी अत्यधिक प्रतिष्ठात्मक परीक्षाओं में श्री चैतन्या स्कूल टेक्नो करिकलुम स्कूल शिक्षा के लिए मायने में मजबूत सत्ंभ है। श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल को ग्वालियर में एक वर्ष पूर्ण हुआ है। जिसमें पढऩे वाले छात्र छात्राओं ने कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत परिणाम लाकर इतिहास रचदिया है।
इस स्कूल में 95 प्रतिशत अंक के साथ सत्यार्थ मांडिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो 91 प्रतिशत अंक के साथ हरीओम धाकड़ ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया एवं गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए वहीं 90 प्रतिशत अंक के साथ अर्चिता बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 88.6 प्रतिशत अंक के साथ आकाश धाकड़ ने पंचम स्थान प्राप्त किया इन सभी छात्र/छात्राओं ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।
स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा दसवी के टॉपर्स को संस्था के एजीएम गणेश गुप्ता, ब्रांच मैनेजन कीर्ती तेजा, प्राचार्या श्रीमति सोनाली सिकरवार एवं डीन मोहम्मद फरीद द्वारा अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक मौजूद रहे, विद्यालय परिवार ने इन सभी छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









