15 हजार का टैरर टैक्स वसूलने रेत से भरे वाहनों पर बदमाश बरसा रहे गोलियां
May 17 2024
ग्वालियर। टैरर टैक्स वसूलने के फेर में रेत से भरे वाहनों पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जा रही हैं, जो ड्राइवर की मारपीट कर धमकी देते हैं, कि अगर वहां से रेत लेकर निकलना है, तो 15 हजार रुपए देना होंगे। गिनौरी थाना इलाके में आए दिन इस तरह की वारदातें घटित हो रही हैं, लेकन पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
गिजौरी थाना क्षेत्रांतर्गत काशीपुरा की पुलिया के पास गत रात भी मर्सेनी खदान से रेत भरकर ला रहे वाहनों पर आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें चार ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर फटने के साथ ही चंदू कुशवाह और चतुरसिंह आदिवासी गोली लगने से घायल हो गए।
अंचल में रेत खदान को लेकर विवाद होना आम बात है, यहां अपने वाहनों में रेत भरवाकर बिना रॉयल्टी चुकाए निकालने के लिए माफिया व ठेकेदार के बीच झगड़े होते रहते हैं। वहीं अब रेत भरकर निकलने वाले इन वाहनों से टेरर टैक्स वसूलने के लए बदमाशों द्वारा बेसर प्रेशर बनाने का प्रयास किया गिजौरां थाना क्षेत्र को अपना महफूज ठिकाना बना रखा है।
जो रात के अंधेरे में वहां वहां छुपकर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर पर फायर कर पहले उनके टायर फोड़ते हैं, फिर ड्राइवर्स की मारपीट कर धमकी देते हैं, कि हमारी परमीशन के बिना कोई यहां से नहीं निकल सकता है, अगर यहां से रेत भरकर निकलना है, तो 15 हजार रुपए हमें देना होंगे
गिजौरी थाना क्षेत्रांतर्गत काशीपुरा की पुलिया के पास गत रात भी मर्सेनी खदान से रेत भरकर ला रहे वाहनों पर आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें चार ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर फटने के साथ ही चंदू कुशवाह और चतुरसिंह आदिवासी गोली लगने से घायल हो गए।
फायरिंग करने वाले बदमाश रिकू पंडित, आकाश शुक्ला, वीरू बघेल, पूरन कोरी व उनके दो अन्य साथियों ने ड्राइवर्स की मारपीट कर धमकी दी है, कि अगर यहां से रेत भरकर निकलना है, तो 15 हजार रुपए देना होंगे, अन्यथा दौबारा यहां से निकले, तो हम तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एक दिन पूर्व भी की थी गोलीबारी
इस घटना से एक दिन पूर्व रात में मरसेनी खुर्द खदान से रेत भरकर जा रहे डंपर पर गिजौर्रा थाना क्षेत्र से होकर निकल रहा था, तब पेड़ की आड़ में छुपे आकाश शुक्ला, सतीश यादव, गगन यादव, वीरू बघेल व 5 हजार के इनामी रिंकू उपाध्याय ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर उसके टायर फोड़ दिए।
और डंपर में सूरज सिंह सिकरवार से पैसों की डिमांड की, जब उसने उनकी बात नहीं मानी, तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा। जिन्होंने उसे धमकी दी है, कि यहां से निकलना है, तो हमें पैसा देना होगा। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन वह पकड़े नहीं गए। जिससे अगले ही दिन उन्होंने फिर फायरिंग कर डाली।
बडी घटना होने पर खुलेगी प्रशासन की नींद
गिजौर्रा थाने के अन्तर्गत आने वाले जिगनिया एंव वारकरी के ग्राम वासियो द्वारा बताया गया कि कुछ समय पहले ग्राम वासियो द्वारा शिकायत करने पर रेत माफियाओ द्वारा हथियारों से ग्रामीणो पर फायरिंग भी कई गई। इस बडी घटना को थाना प्रभारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने की बजाय रेत माफियाओ से सांठ गांठ कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। रेत माफियाओ के द्वारा कभी भी किसी बडी घटना को अंजाम दिया जा सकता है तब जाके प्रशासन नींद से जागेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









