एमपीसीटी क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा
May 17 2024
ग्वालियर। शशि कांत शर्मा स्मृति में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा एमपीसीटी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 मई से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण का समय सुबह 6 से 9 बजे तक है। इस शिविर में बेहतर प्रशिक्षकों द्वारा खिलाडियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिविर में क्रिकेट स्किल को निखारने के लिए ट्रॉफी प्लेयर सुश्री अपर्णा श्रीवास्तव एवं कोच साधना गोसाईवाल द्वारा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। खिलाडिय़ों के स्वास्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए योग प्रशिक्षक कुमारी अंजनी शर्मा द्वारा खिलाडिय़ों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है और खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन के लिए फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल की फिटनेस ट्रेनर एवं कोच सुश्री श्रियांशी सिंह द्वारा खिलाडिय़ों को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में अवगत कराती है।
शिविर सभी आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आयोजित है। खिलाडिय़ों को हफ्ते में दो बार मैच खेलने को। यह शिविर बालिकाओं के लिए सबसे सुरक्षित एवं पूर्णत: नि:शुल्क है। इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कराए। साथ ही खिलाडियों को लाने ले जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध हैं। यह जानकारी संयुक्त रूप से कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष संजय क_ल एवं एकेडमी के सचिव मधुराज शर्मा द्वारा दी गई।
अधिक जानकारी के लिए ग्राउंड प्रभारी शिवकुमार शर्मा से एमपीसीटी ग्राउंड पर संपर्क करे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









