बेटे ज्योतिरादित्य ने दी मां माधवी राजे को मुखाग्नि
May 16 2024
ग्वालियर। गुरूवार को सिंधिया राजघराने की राजमाता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर में पंचतत्व में विलीन हो गई। राजमाता सिंधिया का कटोराताल स्थित अम्मा महाराज की छतरी में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधवराव सिंधिया की समाधि के पास ही राजसी परंपरा के तहत अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजसी परंपरा अनुसार मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड पूरे कर अपनी मां माधवीराजे को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
राजमाता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया की अंतिम विदाई में सिंधिया राजघराने के साथ-साथ राजनीतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। वहीं नेपाल, कश्मीर और गायकवाड़ राजघराने के साथ ही कई बड़ी हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









