तीन वाहन चोर पकड़े,दो ई रिक्शा, तीन बाइक, जिसमें दो कटी हुई तथा कई बैटरी बरामद

May 16 2024

ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े हैं, जिनसे चोरी के दो ई रिक्शा, तीन बाइक, जिसमें दो कटी हुई तथा कई बैटरी बरामद की हंै। पकड़े गए चोरों में एक चोर शिवपुरी का है और चोरी का ई रिक्शा उसने शिवपुरी पहुंचा दिया है, अब पुलिस टीम ई रिक्शा बरामद करने के लिए शिवपुरी रवाना हो गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से अन्य वाहन बरामद हो सकते हंै।
हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान दो संदेही ई रिक्शा से आते एसआई हरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह कुशवाह, आरक्षक अशोक सिंह, राजेश ने पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया तो संदेही ई रिक्शा छोडक़र भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि ई रिक्शा चोरी का है, इसके अलावा एक ई रिक्शा उन्होंने शिवपुरी भेज दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने ई रिक्शा थाने पहुंचाया।
पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि सौरभ प्रजापति और आमिर खान लधेड़ी के रहने वाले हंै और उसका साथी राहुल उर्फ बाबू शिवपुरी का रहने वाला है। एक ई रिक्शा उन्होंने शिवपुरी भेजा है। इसका पता चलते ही एक पुलिस पार्टी शिवपुरी रवाना की गई है। 
पुलिस अफसरों ने जितनी बार पूछताछ की तो पता चला कि यह साधारण चोर नहीं हैं, बल्कि शातिर चोर हैं और इन्होंने ई रिक्शा के साथ ही बाइकें चोरी की हैं। जब पुलिस चोरी की बाइक बरामद करने पहुंची तो पता चला कि दो बाइक तो इन्होंने काट दी हंै। जबकि एक सुरक्षित है। इसके बाद पता चला कि इन्होंने कई वाहनों से बैटरी भी चोरी की है और पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी की बैटरियां और एक ऑटो जब्त किया है। इस ऑटो से आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाते थे।