सीआई ग्वालियर प्रेरणा द्वारा पोस्टमैनों का सम्मान किया

May 16 2024

ग्वालियर। सीआई ग्वालियर प्रेरणा द्वारा मूक तारे को सलाम कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टमैनों का सम्मान कार्यक्रम महाराजा बाड़ा पोस्ट ऑफिस पर  आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर राम कुमार गौर, संस्था की संरक्षक शीतल गर्ग, अध्याय अध्यक्ष अंकिता माहेश्वरी, सचिव नीरू अग्रवाल व पूर्वी अग्रवाल उपस्थित थी।
सम्मान कार्यक्रम में  पोस्ट मास्टर राम कुमार गौर सहित सभी पोस्टमैनों का सम्मान स्टोल, फूलमाला, मिठाई एवम पौधा देकर किया गया।
इस मौके पर पोस्टमास्टर राम कुमार गौर ने अध्याय के द्वारा कार्यक्रम की सराहना की और साथ ही कहा की ऐसे कार्यक्रम से उन्हें काम करने की ओर प्रेरणा मिलती हैं। कार्यक्रम की सूचना अध्याय की पीआरओ शिल्पा अग्रवाल द्वारा दी गयी।