महिलाएं योग से सीख रही हैं जीवन जीने की शैली: श्रीमती त्रिपाठी

May 16 2024

ग्वालियर। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से छत्री मंडी लेडिज पार्क में नियमित नि:शुल्क योग क्लास का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति की योग गुरू अमिता त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है। लेडिज पार्क में चल रही योग लास में स्वस्थ्य रहने के लिये आधा सैकड़ा से ज्यादा बहनें नियमित योग कर रही है। 
महिला पतांजलि योग समिति की योग शिक्षिका अमिता त्रिपाठी द्वारा पिछले दस वर्षों से नियमित योग क्लास का आयोजन किया जा रहा है। लेडिज पार्क में आयोजित योग क्लास में महिलायें सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, आलोम विलोम सहित कई असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिये व्यायाम कर रही है। 
योग शिक्षिका अमिता त्रिपाठी का कहना है कि योग और एसरसाईज से शरीर स्वस्थ्य और हस्ट पुष्ट रहता है। नियमित योग करने से बीमारी तो दूर होती ही है साथ ही बहनों में स्फूर्ति भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये हमे संतुलित आहार लेना चाहिये और सुबह योग के बाद नाश्ते में अंकुरित आहार जैसे मूंग, मोठ, चना, स्पराउट खाना चाहिये। उन्होंने बताया कि सायं का भोजन रात्रि 9 बजे से पहले करना चाहिये और इसके बाद कुछ समय टहलना चाहिये। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।