रानी महल गेट, जीवाजी क्लब के सामने से निकली अंतिम यात्रा

May 16 2024

शाम बजे राजमाता माधवी राजे की अंतिम यात्रा रानी महल गेट जीवाजी क्लब के सामने वाले दरवाजे से निकाली गई। जो कि अम्मा महाराज की छत्री पर पहुंची यहां पर उनके पुत्र केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। महल से जब उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई तो सभी की आंखें नम थीं। छत्री प्रांगण में जब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब उनके पुत्र केन्द्रीय मंत्री ’योतिरादित्य सिंधिया की आंखों से अश्रुधारा फूट रही थी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।इसी दरवाजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पार्थिव देह भी अंतिम यात्रा के लिए निकाली गई थी। 
अंतिम यात्रा रानी महल गेट से अचलेश्वर चौराहा, कटोराताल रोड होते हुए छत्री परिसर के गेट नंबर तीन से अंदर प्रवेश पहुंची थी। इसी दरवाजे से आम लोगों को भी एंट्री दी गई थी।
राजमाता माधवी राजे सिंधिया को गुरूवार को ग्वालियर में लोगों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देश भर से लोग ग्वालियर पहुंचे और पसीना-पसीना कर देने वाली गर्मी के बाद भी हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।