कविता शर्मा बनी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष

May 15 2024

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शरद शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ सीबी शर्मा के मार्गदर्शन में राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर सर्व ब्रह्मण महासभा की महिला विंग का संभागीय अध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा को नियुक्त किया गया है। 
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि कविता  के नेतृत्व में समाज की बहनों को एक नई दिशा व मजबूती मिलेगी हम सभी मिलकत सम्माज में ऐसी बहनों को चुनेंगे जिनमे प्रतिभाएं छुपी हो इसी लिए संस्था जल्द ही विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। 
इस अवसर पर नवनियुक्त सम्भागीय बनने पर कविता शर्मा को सपना शर्मा, अनिता भुजंग, मधु शर्मा, दीपक शर्मा, गिर्राज शर्मा, बंटी शर्मा, प्रीति, ज्योति दुबे, ड़ॉ सोनिया तिवारी, ड़ॉ ममता शुक्ला, सुनीता शर्मा, हेमा मनोज तिवारी, शैलेन्द्र दुबे सहित सभी बहनों ने बधाई दी।