एलएनआईपी में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू
May 15 2024
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में विभिन्न खेलों में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमे विभिन्न खेलों क्रिकेट, स्वीमिंग, फुटबाल, स्केटिंग, हाकी आदि खेलों में अधिक संख्या में बच्चों ने भाग लिया और प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार खेलों को चुनकर आज से ही खेलों में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
समर कैंप के प्रथम दिन भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थि ऊर्जावान तथा उत्साहित नजऱ आए। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदू बोरा एवं प्रभारी कुलसचिव संजीव यादव के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को पुष्प देकर किया गया। साथ ही कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदू बोरा ने कहा की समर कैंप बच्चों के बौद्धिक विकास क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में उत्कृष्ट कदम है आयोजन के दौरान डॉ. दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









