मृत्यु उपरांत नरेन्द्र पाण्डे की इच्छा पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज को किया देहदान
May 14 2024
ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार कॉमरेड नरेन्द्र पाण्डे का गत दिवस निधन हो गया। पाण्डे पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। पाण्डे की अंतिम इ‘छा के अनुरूप उनकी देह को मंगलवार को जीआर मेडिकल कॉलेज को दान दिया गया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने उनके निवास पर पहुंचकर उनकी पार्थिव देह को प्राप्त किया।
इससे परिवार के सदस्यों तथा उनके मित्र एवं पार्टी नेताओं ने पाण्डे की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कॉमरेड नरेन्द्र पाण्डे छात्र जीवन से ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन, यूथ फेडरेशन एवं मप्र अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव, ग्वालियर पार्टी के जिला सचिव एवं राज्य परिषद सदस्य, रहते हुए पूर्ण समर्पण के साथ जन कार्य किया।
कॉमरेड नरेंद्र पांडे आजीवन सीपीआई के सदस्य रहे। पाण्डे ने ग्वालियर के प्रमुख समाचार पत्रों से जुडकर पत्रकारिता का कार्य भी बखूबी निर्वाह किया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उन्होंने परिवार से अधिक पार्टी के लिए कार्य किया।
दो साल पहले पता चला था कैंसर का
नरेन्द्र पाण्डे की दो साल पहले जब तबियत खराब हुई और डॉक्टरों ने उनकी जांचें कराई तब पता चला कि वे कैंसर से पीडि़त हंै। इसके बाद उनका कैंसर का उपचार चलता रहा। कभी वे ठीक हो जाते थे लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो जाती थी। आखिर कैंसर से जूझते हुए उन्होंने गत दिवस अंतिम सांस ली।
मृत्यु पूर्व ही उन्होंने अपने परिवार के समक्ष इ‘छा व्यक्त की थी कि मृत्यु के बाद उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान दिया जाए। जिससे कि डॉक्टरी की पढ़ाई करने वालों के लिए उनका शरीर काम आ सके। उनकी इ‘छा के अनुसार उनके निधन पर उनके परिवार ने जीआर मेडिकल कॉलेज को इसकी सूचना दी। जीआर मेडिकल कॉलेज की टीम ने मंगलवार को उनके निवास पर पहुंची और सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उनकी पार्थिव देह को प्राप्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









