बापू के भक्तों ने मुरार में शरबत मेला में बांटे ऋषि प्रसाद ग्रंथ

May 14 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में चलाई जा रही शरबत सेवा मंगलवार को बारादरी मुरार पर आयोजित की गई। जिसमें पांच सेकड़ा राहगीरों को शरबत पिला कर ऋषि प्रसाद ग्रंथ बतोर उपहार भेंट किए गए।
शरबत सेवा का आयोजन गंगा जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में किया गया। तपती धूप में शरबत पीकर राहगीर प्रसन्न दिखाई पड़ रहे थे। बापू आश्रम का शरबत सेवा अभियान ग्रीष्म ऋतु में निरंतर चलाया जाएगा। 
विगत वर्ष की भांति शरबत मेले संपूर्ण शहर में फूलबाग, रेलवे स्टेशन, गोले का मंदिर, पिंटो पार्क, दीनदयाल नगर, हजीरा, किलागेट इत्यादि प्रमुख स्थानों पर भी लगाए जायेंगे। साथ ही पूज्य गुरुदेव की अमृत वाणी रूपी सत्साहितय ऋषि प्रसाद ग्रंथ भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों में वितरित किए जायेंगे।
 गंगा जयंती पर आयोजित शरबत मेला में विशेष रूप से आश्रम संचालक अर्जुन भाई, बलबीर सिंह परमार, रामू रामानी, जयंत नागपाल, जशवंत भदौरिया, संजीव जाट, संजीव शर्मा, रामवीर, आशा शर्मा, संगीता राणा, विमला कुशवाह, पुष्पा पाठक आदि रहे है। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।